Infinix Note 60 Pro बहुत जल्द यानी कि 13 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने वाला है। 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 6,500mAh की बैटरी, डुअल कैमरा और भी काफी फीचर्स इस फोन में मिलने वाला है।
Infinix Note 60 Pro की लॉन्च डेट कंपनी ने 13 अप्रैल को तय की है। कंपनी ने इसके बारे में अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। 13 अप्रैल दोपहर 12 बजे फोन की लॉन्च की साथ प्राइस बता दिया जाएगा। इसके लिए काउंट डाउन भी शुरू हो चुकी है।
Infinix Note 60 Pro- Specifications
Infinix Note 60 Pro में 1208×2644 पिक्सल की 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 1.5K और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4500nits तक होने वाली है। सबसे खास बात इसमें Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन भी मिलती है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो 90W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसकी अलावा ये 30W Wireless चार्जिंग ओर Revers चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 8GB और 12GB LPDDR5 RAM अलग-अलग वेरिएंट में मिलने वाला है। फोन की स्टोरेज में UFS 2.2 तकनीक का उपयोग किया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP की प्राइमरी कैमरा और 8MP की अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल करने के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा भी होने वाला है।
